इकौना: इकौना बीरपुर मार्ग पर बैदौरा के पास साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 2 लोग हुए घायल
कुर्मी पुरवा दिनामगढ़ निवासी बुधई व रामविलास किसी काम से कहीं गए हुए थे, जहां से वापस लौटते समय बैदौरा के पास साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनो घायलो को इकौना के सीएससी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।