इकौना: बरईपुर के पास स्कूटी और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 3 लोग हुए घायल
सेमगड़ा विद्यालय में तैनात शिक्षिका विद्यालय से शिक्षण कार्य करने के बाद इकौना आ रही थी। वही कोलाभार माजगवा निवासी खालिद और मोहम्मद रजा इकौना से अपने गांव वापस जा रहे थे। बरईपुर के पास पहुंचते ही स्कूट्री और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों घायलो को इकौना के सीएससी में भर्ती कराया गया। जहाँ दवा उपचार शुरू हुवा।