इकौना: थाना इकौना पुलिस ने मुक्ति धाम पानी टंकी के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 2 लोगों को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना इकौना मय पुलिस टीम ने मोहल्ला मुक्ति धाम पानी टंकी के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे 02 अभियुक्त रग्घु व सतीश सोनी निवासी इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया। इस दौरान मालफड़ से 3000 रुपये, जामा तलाशी से 2360 रुपये (कुल रुपये 5360) व ताश के 51 पत्ते भी बरामद किया गया।