इकौना: मुख्य विकास अधिकारी ने अंधरपुरवा और इकौना में संचालित अस्थाई निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत अंधरपुरवा व इकौना में संचालित अस्थाई निराश्रित गौ-वंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर संरक्षित गौ-वंशौ हेतु चारा,पेयजल एवं लू से बचाव की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।