जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत बुड़ाकमान गांव में मंगलवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्र मोहन सिंकु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12:30 बजे की है। हादसा तब हुआ जब गांव में जंगली हाथी के घुसने की सूचना फैलते ही ग्रामीण शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश कर रहे थे।