जिला स्तरीय जनसुनवाई: 97 आवेदकों की सुनी गई समस्या
जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 97 आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समुचित व त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना और अपर कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे ने आमजन की शिकायतों व मांगों पर सुनवाई की। सीईओ जिला पंचायत ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री सचिन जैन और श्री राजेश कौशिक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को आवेदन प्रेषित किए।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
General Administration Department, MP
2 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026