चांडिल प्रखंड के चौका पंचायत भवन में झारखंड जनाधिकार महासभा की बैठक हुई।बैठक में ग्रामसभा में पेसा कानून की महत्व को बताया गया।इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि पेसा कानुन के तहत ग्राम सभा को गांव की लोगों की परंपराओं और रूढ़ियों उनकी सांस्कृतिक पहचान सामुदायिक संपदाओं और विवाद निपटारा के सामुदायिक व्यवस्था के संरक्षण और उनके तहत कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।