मछलीशहर: सुजानगंज थाना क्षेत्र के आलमतारा के पास अज्ञात युवकों ने अधेड़ को मारकर किया घायल
सुजानगंज क्षेत्र के बदलापुर रोड पर जय सिंह पुत्र पृथ्वी पाल सिंह निवासी कंगरैल को अज्ञात लोगो ने मारकर घायल कर दिया. प्राप्त जानकरी के अनुसार जय सिंह बदलापुर प्रयागराज मेन मार्ग से सुजानगंज की तरफ से बसरही बाजार की तरफ जा रहे थे जैसे ही वे रास्ते में आलमतारा के पास बाइक सवार तीन लोगों ने जबरन उनका बैग छीन फरार हो गए।