मछलीशहर: मीरगंज थाना के सरायदेवा गाँव निवासी किशोर पूना से चला, लेकिन घर नहीं पहुँचा, परिजन परेशान
सरायदेवा गाँव निवासी भरत लाल का पुत्र अभय कुमार 17 वर्ष दो माह पुर्व रोजी रोटी के सिलसिले मे पूना गया था और किसी परिचित के पास रह रहा था लेकिन कोई काम नहीं मिलने पर वह पूना से घर के लिए चल दिया 8 अक्टूबर को वह पूना स्टेशन पहुच कर परिजनों से किसी के फोन से बातचीत की और बताया की वह घर आ रहा है। लेकिन आज तक वह घर नहीं पहुंचा परिजन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।