मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के पवांरा बाजार में मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया रेफर
थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ला निवासी दिव्यांश पांडेय (18) पुत्र सुभाष पांडेय व राहुल दुबे (26) पुत्र शशिधर दुबे किसी कार्य से पवारा बाजार के गए हुए थे। वहा किसी बात को लेकर कुछ लोगो से कहा सुनी हो गई विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया मे भर्ती कराया।