मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के आमोध गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों का सामान किया चोरी
सोनम पटेल पत्नी यतेंद्र पटेल के मकान में चोर रात में घुस कर उसमें रखें बॉक्स का कुंडी तोड़कर एक सोने किं झाली, दो लॉकेट, एक तोड़ा चांदी, करधन, छागल, एक मोबाइल फोन, समेत 25 हजार रुपए नकद उठा ले गए। सुबह उठने पर भुक्तभोगी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी की लिखित तहरीर पर पवारा पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।