मछलीशहर: पवारा थाना क्षेत्र के गांव निवासी पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज
पवांरा थाना क्षेत्र एक गांव में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में पिता ने थाने में एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक उसकी लड़की को भगाकर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है ।