मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नर्स के साथ छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एक गांव निवासी एक महिला क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में कार्य करती है। महिला का आरोप है कि उसके साथ दो दिन तक एक युवक पीछा करता रहा। वह मेरी स्कूटी रोक कर छेड़खानी करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया। सोमवार को जब अपने घर जा रही थी तो युवक ने जबरन रोक कर उसके साथ गलत हरकतें भी की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज के किया है।