बीरपुर: आवास प्लस सूची के अनुमोदन को लेकर भवानंदपुर और पर्रा पंचायत में ग्राम सभा आयोजित हुई
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन को लेकर गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे भवानंदपुर और पर्रा पंचायत में ग्राम सभा आयोजित की गई। भवानंदपुर में मुखिया दीपक कुमार की अध्यक्षता में 1736 लाभुकों के नाम पढ़कर सुनाए गए। वहीं, पर्रा में मुखिया मोहम्मद असजद की अध्यक्षता में 1849 लाभुकों के नाम ग्रामीणों को सुनाए गए।