Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image

तेजस जिला स्तरीय कार्यशाला में नवाचार,उद्यमिता एवं स्वरोजगार के विविध आयामों पर हुआ विचार-मंथन ................. कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा मूल्य संवर्धन से बढ़ती है उत्पादों की पहचान और बाजार संभावनाएँ बड़वानी 11 जून 2026/ युवाओं में नवाचार, उद्यमिता तथा स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में बड़वानी स्थित साखी रिसॉर्ट में तेजस जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, भारत सरकार; स्टार्टअप इंडिया; जिला प्रशासन बड़वानी; जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश सेडमेप, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के लगभग 250 युवा उद्यमियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप की ओर अग्रसर युवाओं, विद्यार्थियों, स्वरोजगार से जुड़े प्रतिभागियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विषय विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन के उपरांत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बड़वानी के महाप्रबंधक श्री कैलाश माल तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश के जिला समन्वयक श्री अरविन्द चौहान ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय नवाचार, कौशल और उद्यमिता का युग है तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यम स्थापना के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। वेल्यू एड करना रहे लक्ष्य मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रचनात्मक सोच, नवाचार और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से युवा सफल उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने बड़वानी जिले में कृषि आधारित उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण के ऑफलाइन तथा ऑनलाइन व्यापार के क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। श्रीमती सिंह ने कहा कि उत्पादों में मूल्य संवर्धन करने से उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता तथा बाजार में स्वीकार्यता बढ़ती है, जिससे उद्यमियों को बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने जिले के युवाओं द्वारा उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों और सफल पहलों का उल्लेख करते हुए स्थानीय संसाधनों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोड़ने का आह्वान किया। विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में श्री गौरव गोयल, सहायक निदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास एवं सुविधा कार्यालय इंदौर ने मध्यप्रदेश की उद्यमिता व्यवस्था, नवोदित उद्यमों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा पंजीयन प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय सत्र में श्री ऋत्विक मल्होत्रा एवं श्री रोहण सिंह, स्टार्टअप इंडिया से संबद्ध अधिकारी, नई दिल्ली ने भारत में विकसित हो रहे नवाचार आधारित उद्यमों की स्थिति तथा केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों पर विस्तृत जानकारी दी। श्री हरप्रीत सिंह वरिष्ठ प्रबंधक ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना नई दिल्ली ने इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले की अपनी विशिष्ट पहचान और विशेष उत्पाद होते हैं। यदि स्थानीय उत्पादों की उचित पहचान, आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी विपणन किया जाए तो उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सकता है। श्री मुजम्मिल कुरैशी भोपाल ने सरकारी ई-बाजार मंच के माध्यम से उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुये बताया कि व्यवस्था सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा नवोदित उद्यमों को सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। डॉ. अपूर्व गायवक इन्क्यूबेशन प्रमुख ने नवाचार से उपयोग तक की यात्रा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नवाचार, रचनात्मक चिंतन, बौद्धिक संपदा अधिकार, उत्पाद विकास तथा व्यवसाय मॉडल की अवधारणाओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी सफल उद्यम की नींव समाज की वास्तविक आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान में निहित होती है। विदेशी व्यापार के क्षेत्र में संभावनाओं पर हुई चर्चा डॉ. राकेश अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विशेषज्ञ ने आयात-निर्यात तथा वैश्विक व्यापार की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्थानीय उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों तथा वैश्विक व्यापार की आवश्यकताओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रमुख योजनाओं की दी जानकारी अंतिम सत्र में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री कैलाश माल और सेडमेप के जिला संयोजक श्री अरविंद चौहान ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने नवाचार, उद्यमिता, विपणन, वित्तीय सहायता, निवेश, उत्पाद विकास तथा उद्यम स्थापना से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। फीडबेक में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। #JansamparkMP #badwani

29 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 11, 2026

MORE NEWS

​पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत सिलावद थाना प्रभारी रामकृष्ण लोवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक 28 सवारियां बैठी पाई गईं, साथ ही चालक बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहा था। मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है।

​वाहन चालक के विरुद्ध ओवरलोडिंग की कार्रवाई करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय बड़वानी में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान 5 अन्य वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। बड़वानी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और यात्रा के दौरान सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

​.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #TrafficRules #MpPolice

​पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत सिलावद थाना प्रभारी रामकृष्ण लोवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक 28 सवारियां बैठी पाई गईं, साथ ही चालक बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहा था। मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है। ​वाहन चालक के विरुद्ध ओवरलोडिंग की कार्रवाई करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय बड़वानी में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान 5 अन्य वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। बड़वानी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और यात्रा के दौरान सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। ​. . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #TrafficRules #MpPolice

Barwani, Barwani | Jun 13, 2026

​जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली बड़वानी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दावदे का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने स्नेहा के गृह निवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और हॉकी स्टिक भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ी के माता-पिता का भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

​स्नेहा दावदे की यह सफलता सीमित संसाधनों के बीच कड़े परिश्रम और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायी मिसाल है। जिला हॉकी संघ के कोच मुकेश राठौड़ के मार्गदर्शन और वर्ष 2022 में ग्वालियर हॉकी अकादमी में चयन के बाद स्नेहा ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एसपी बड़वानी ने कहा कि स्नेहा की यह कामयाबी जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्ब�

​जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली बड़वानी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दावदे का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने स्नेहा के गृह निवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और हॉकी स्टिक भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ी के माता-पिता का भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। ​स्नेहा दावदे की यह सफलता सीमित संसाधनों के बीच कड़े परिश्रम और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायी मिसाल है। जिला हॉकी संघ के कोच मुकेश राठौड़ के मार्गदर्शन और वर्ष 2022 में ग्वालियर हॉकी अकादमी में चयन के बाद स्नेहा ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एसपी बड़वानी ने कहा कि स्नेहा की यह कामयाबी जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्ब�

Barwani, Barwani | Jun 13, 2026

भारत आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और डिजिटल क्रांति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 🇮🇳
मेड इन इंडिया से लेकर विश्व के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान और डिजिटल भुगतान व्यवस्था तक, हर क्षेत्र में भारत विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

#12YearsOfYuvaShakti

भारत आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और डिजिटल क्रांति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 🇮🇳 मेड इन इंडिया से लेकर विश्व के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान और डिजिटल भुगतान व्यवस्था तक, हर क्षेत्र में भारत विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। #12YearsOfYuvaShakti

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

​शासन के निर्देशानुसार बड़वानी नगर पालिका परिषद परिसर में जनकल्याण शिविर और लोक कल्याण मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में केंद्र और राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को स्वीकृति पत्रक एवं हितलाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को संबल कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे।

​प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में पथ विक्रेताओं के लिए 30 जून तक लोक कल्याण मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को व्यवसाय बढ़ाने के लिए पहली बार में 15 हजार, दूसरी बार में 25 हजार और तीसरी बार में 50 हजार रुपये तक के ऋण की सुविधा दी जा रही है। नगर पालिका प्रशासन ने पात्र नागरिकों से समय पर पहुं

​शासन के निर्देशानुसार बड़वानी नगर पालिका परिषद परिसर में जनकल्याण शिविर और लोक कल्याण मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में केंद्र और राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को स्वीकृति पत्रक एवं हितलाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को संबल कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे। ​प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में पथ विक्रेताओं के लिए 30 जून तक लोक कल्याण मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को व्यवसाय बढ़ाने के लिए पहली बार में 15 हजार, दूसरी बार में 25 हजार और तीसरी बार में 50 हजार रुपये तक के ऋण की सुविधा दी जा रही है। नगर पालिका प्रशासन ने पात्र नागरिकों से समय पर पहुं

Barwani, Barwani | Jun 13, 2026

​बड़वानी जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक सुधार करते हुए पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने 154 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत की गई है, जिसके अनुसार एक ही थाने में चार वर्ष या एक ही अनुभाग में दस वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मचारियों को बदला गया है। तबादला सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।

​एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। नई पदस्थापनाओं से कार्यशैली में नवीनता आएगी और पुलिसिंग अधिक प्रभावी बनेगी, जिससे आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। सभी कर्मचारियों को तत्काल नए स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड�

​बड़वानी जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक सुधार करते हुए पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने 154 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत की गई है, जिसके अनुसार एक ही थाने में चार वर्ष या एक ही अनुभाग में दस वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मचारियों को बदला गया है। तबादला सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। ​एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। नई पदस्थापनाओं से कार्यशैली में नवीनता आएगी और पुलिसिंग अधिक प्रभावी बनेगी, जिससे आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। सभी कर्मचारियों को तत्काल नए स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड�

Barwani, Barwani | Jun 13, 2026