बड़वानी जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक सुधार करते हुए पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने 154 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के तहत की गई है, जिसके अनुसार एक ही थाने में चार वर्ष या एक ही अनुभाग में दस वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मचारियों को बदला गया है। तबादला सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।
एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। नई पदस्थापनाओं से कार्यशैली में नवीनता आएगी और पुलिसिंग अधिक प्रभावी बनेगी, जिससे आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। सभी कर्मचारियों को तत्काल नए स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड�