पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत सिलावद थाना प्रभारी रामकृष्ण लोवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक 28 सवारियां बैठी पाई गईं, साथ ही चालक बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहा था। मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है।
वाहन चालक के विरुद्ध ओवरलोडिंग की कार्रवाई करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय बड़वानी में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान 5 अन्य वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। बड़वानी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और यात्रा के दौरान सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #TrafficRules #MpPolice