जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली बड़वानी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दावदे का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने स्नेहा के गृह निवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और हॉकी स्टिक भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ी के माता-पिता का भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
स्नेहा दावदे की यह सफलता सीमित संसाधनों के बीच कड़े परिश्रम और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायी मिसाल है। जिला हॉकी संघ के कोच मुकेश राठौड़ के मार्गदर्शन और वर्ष 2022 में ग्वालियर हॉकी अकादमी में चयन के बाद स्नेहा ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एसपी बड़वानी ने कहा कि स्नेहा की यह कामयाबी जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्ब�