पटना ग्रामीण: पटना सिटी से चौक थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
चौक थाने की पुलिस ने पटना सिटी से शुक्रवार को मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर के पास से चोरी की बाइक और ऑटो भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी पटना के कई इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका था, जिसकी वर्षों से पुलिस को तलाश थी। मामले की पुष्टि चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने की है।