पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,PM नरेंद्र मोदी की सरकार आगे भी संविधान को बचा कर रखेगी
बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 सालों से संविधान को बचाकर रखा है आगे भी संविधान को बचा कर रखेगी। मौके पर उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील भी की।