पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा, देश और राज्य की जनता विकास के लिए कर रही है वोट
बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश और राज्य की जनता विकास के लिए वोट कर रही है और जो प्रधानमंत्री देश को आगे लेकर के जाए उसके लिए देश की जनता वोट कर रही है। मौके पर मंत्री मंगल पांडे ने यह भी कहा कि आज जितने भी सीटों पर मतदान हो रहा है वहां से अच्छे परिणाम आएंगे।