पटना ग्रामीण: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में स्थित पशु आहार कारखाना में लगी आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में स्थित पशु आहार कारखाना में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कारखाना के बाहर रखे गए प्लास्टिक के समान और बोरी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी के बाद पटना के कई अग्नि स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।