नरवल: महाराजपुर के गोरिया में नाबालिग बच्चों की आत्महत्या प्रकरण का सच आया सामने, डीसीपी ने दी जानकारी
महाराजपुर के गोरिया गांव में 14 वर्षीय बच्चे ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के विरुद्ध एक मोबाइल चोरी का प्रार्थना पत्र आया था।पुलिस मात्र जांच करने उसके गांव गई थी।आत्महत्या प्रकरण से पुलिस का कोई संबंध अभी तक जांच में सामने नहीं आया है।