महाराजपुर थाने के पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में तैनात उपनिरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति को थाने से छोड़ने के नाम पर घूस मांगी गई। पुलिस आयुक्त ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं।