बक्सर: बक्सर स्थित वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए बना वरदान, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Apr 11, 2026 डीएम साहिला एवं एसपी शुभम आर्य ने वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, संचालित सेवाओं और अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की स्किल मैपिंग कर उन्हें रोजगार प्रशिक्षण संस्थानों से जोड़ने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मामलों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करें।