पोड़ैयाहाट: SIR-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा ने पोड़ैयाहाट के दर्जनों बूथों का किया निरीक्षण
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा ने शनिवार को पोड़ैयाहाट के दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया।इस दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, दस्तावेजों के सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर BDO फुलेश्वर मुर्मू,ERO ,CO अमित किस्कू आदि मौजूद थे।