कोंडागांव: गांधी जयंती के अवसर पर जिलाअस्पताल में मनाया गया स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, ITBP के जवानों और ITI के छात्रों ने लिया हिस्सा
गांधी जयंती के अवसर पर एक दिन पूर्व मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आईटीबीपी के जवानों और आईटीआई के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही इस दौरान शहर के अन्य लोगों ने भी अपना बहुमूल्य रक्त का दान दिया। ब्लड सेंटर से मिली जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 18 यूनिट ब्लड का डोनेशन किया गया है।