कोंडागांव: ई-पॉस मशीन की खराबी के कारण राशन विक्रेताओं में आक्रोश, समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा गया ज्ञापन
मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंचे राशन विक्रेताओं का कहना है कि राशन वितरण के लिए दी गई ई-पॉस मशीन बार-बार खराब हो रही है,वहीं उचित मूल्य की दुकानों पर राशन की पर्याप्त मात्रा नहीं पहुंच पा रही है। इसके साथ ही राशन वितरण के दौरान सर्वर बार-बार डाउन हो जाता है,। इन समस्या को लेकर कोंडागांव जिले के अक्रोषित राशन विक्रेताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।