कोंडागांव: ग्राम ताड़ीया और केवटी के बीच सड़क हादसे में एक अज्ञात ग्रामीण युवक की हुई मौत
आज मंगलवार की शाम हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात ग्रामीण युवक की मौत हो गई है। आपको बता दें जिला अस्पताल कोंडागांव में आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे 108 एंबुलेंस के माध्यम से एक ग्रामीण युवक को गंभीर हालत में लाया गया था।बताया जा रहा है युवक ताड़ीया और केवटी ग्राम के बीच सड़क किनारे पड़ा हुआ था।युवक की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस को जानकारी दी गई है।