कोंडागांव: जिले के ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, 300 वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज मंगलवार 1 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे कोण्डागांव के आडिटोरियम में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले के 300 वरिष्ठ नागरिकों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।