कोंडागांव: जिले के 7 युवाओं से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोण्डागांव पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी माफिद बेग ने लोक यांत्रिकी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कोंडागांव के 7 बेरोजगार व्यक्तियों से कुल 5,14,200 रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी माफिद बेग उम्र 36 वर्ष, निवासी रायपुर को 1 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया है।