कोंडागांव: अनंतपुर पुलिस ने 5 वर्षीय भटकी बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया, लोगों ने की पुलिस की सराहना
कोडागांव जिले में एक दिल छू लेने वाली घटना में अनंतपुर पुलिस ने 5 वर्षीय एक बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया। मंगलवार को बच्ची को आवासपारा के पास भटकते हुए पाया गया था। थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ ले जाकर खाने-पीने का प्रबंध किया। बच्ची को मंगलवार की दोपहर 1:00 उनके माता-पिता को सौंप दिया।