नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव: हलचल तेज
नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आज 31 अगस्त है, जबकि 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर और साफ होगी। नाथद्वारा में 9 सितंबर को मतदान और 14 सितंबर को मतगणना निर्धारित है।
टिकट की दौड़ में दावेदार सक्रिय हैं और वार्ड स्तर पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं। 29 अगस्त को नाथद्वारा में 32 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जिससे चुनावी माहौल की बढ़ती गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अब नजरें इस बात पर हैं कि किस वार्ड से कौन मैदान में उतरता है और किसके पक्ष में बनता है जनता का रुझान।