बीसीआई उत्सव और बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट आज
बिजनेस को समझने, नेटवर्किंग और नए कनेक्शंस के साथ बिजनेस ग्रोथ पर रहेगा फोकस
उदयपुर : बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के उत्सव और अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट आज, 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। दोनों चैप्टर की ओर से आयोजित इन विजिट्स का उद्देश्य मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस, वर्किंग और प्रोफेशनल सेटअप को करीब से समझने का अवसर देना है।
बीसीआई उत्सव चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट सुबह 11 बजे पीआईएमएस के चेयरमैन श्री आशीष अग्रवाल जी के वर्कप्लेस पैसिफिक कॉलेज, चित्रकूट नगर पर आयोजित की जाएगी। वहीं, बीसीआई अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट शाम 5 बजे बीसीआई अल्फा के सचिव श्री पीयूष कोठारी जी के न्यू भूपालपुरा स्थित वर्कप्लेस वकांजा लाइटिंग पर आयोजित होगी।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई के नेटवर्किंग मॉडल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस को समझने, नए कनेक्शंस बनाने और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर तलाशने का मौका मिलता है। ऐसी एक्टिविटीज मेंबर्स के बीच बिजनेस रिलेशनशिप को और मजबूत करती हैं।
उत्सव चैप्टर के प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने बताया कि ऐसी विजिट्स से मेंबर्स के बीच बेहतर कनेक्ट बनता है और एक-दूसरे के बिजनेस को प्रमोट करने के नए अवसर तैयार होते हैं।
अल्फा चैप्टर के प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित ने बताया कि विजिट के दौरान मेंबर्स को पीयूष कोठारी के बिजनेस और वर्किंग सेटअप को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नेटवर्किंग के साथ-साथ एक-दूसरे के बिजनेस को समझना और रेफरल के माध्यम से ग्रोथ बढ़ाना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
पीआईएमएस के चेयरमैन श्री आशीष अग्रवाल जी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान बीसीआई उत्सव के मेंबर्स के साथ बिजनेस एक्सपीरियंस शेयर करने और नए आइडियाज पर चर्चा का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के इंटरैक्शन से एक-दूसरे के बिजनेस को समझने और नए बिजनेस कनेक्शंस डेवलप करने में मदद मिलती है।
बीसीआई अल्फा के सचिव और होस्ट पीयूष कोठारी ने बताया कि उनके वर्कप्लेस पर आयोजित होने वाली विजिट बीसीआई मेंबर्स के लिए बिजनेस और नेटवर्किंग के लिहाज से उपयोगी रहेगी। ऐसे इंटरैक्शन से मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस की बेहतर समझ मिलती है और नए बिजनेस कनेक्शंस विकसित होते हैं।