उदयपुर नगर निगम चुनाव: अंतिम दिन बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस में दिखी गुटबाजी
लेक सिटी उदयपुर में नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। पार्षद पद के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों ने भारी संख्या में अपने पर्चे भरे। इस दौरान जहाँ बीजेपी ने नगर निगम कार्यालय से एक विशाल रैली निकाल कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अलग-अलग गुटों में रैलियां निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब शहर में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं।
#udaipur #mewar #trendingudaipur #rajasthan