चांदवा: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ने उपायुक्त से की मुलाकात, क्रिकेट ग्राउंड की मांग की
शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मुलाकात कर लातेहार में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट ग्राउंड का प्रस्ताव दिया। जिसमें jsca,सचिव चक्रवर्ती ने बताया कि उपायुक्त से 9 एकड़ भूमि की मांग की गई है।