चांदवा: सोन भवन लातेहार में 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाई गई
प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरिय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र बी एस एन एल टावर के पास सोन भवन बाई पास रोड मे आज 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती गुरुवार की दोपहर तीन बजे मनाई गई। इस अवसर पर केन्द्र की संचालिका बी के अमृता बहन ने कहा कि इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करना ही सच्चे अर्थो मे शिवरात्रि मानना है।