चांदवा: कारा सुरक्षा की बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
समाहरणालय स्थित कार्यालय मे उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब चार बजे कारा सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल कारा, लातेहार में संसीमित बंदियों को टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में उपायुक्त ने कारा में रखे गए कैदियों की जानकारी ली गई।