बड़वानी जिले में रियासतकाल से चली आ रही ऐतिहासिक ताजियादारी की धूम देखने को मिल रही है। मोहर्रम पर्व के तहत शुक्रवार रात शहरभर में विभिन्न स्थानों पर बेहद कलात्मक और भव्य ताजिए जियारत के लिए रखे जा रहे हैं। इस वर्ष चांदशाह मोहल्ले में 'बीबी फातिमा की चक्की', 'अहले बैत की मिंबर' और 'ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह' की खूबसूरत प्रतिकृतियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। करीब 300 वर्षों से अधिक समय से शहर के कई परिवार इस परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी निभा रहे हैं। शनिवार को यौमे आशूरा पर मस्जिदों और घरों में विशेष नमाज अदा कर शहीदों को याद किया जाएगा। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #Moharram2026 #TajiyaDar #MpNews