लवकुशनगर: रतनपारा में पटाखा फटने से मासूम का हाथ झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Nov 9, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के रतनपारा गांव में दीपावली के दौरान पटाखा जलाते समय एक मासूम बच्चा हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि पटाखा हाथ में ही तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे बच्चे का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे लवकुशनगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है।