शाजापुर: केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा जिला अस्पताल को दी व्हील चेयर एवं महिलाओं को बांटी साड़ी
केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा शुक्रवार को जिला अस्पताल शाजापुर को एक व्हीलचेयर नेट की है वही संगठन के पदाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भी वितरित की है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैलाश चंद फुलेरिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। तहसीलदार मधु नायक और जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉक्टर जोशी को व्हील चेयर सौंपी गई।