शाजापुर: परिवहन और यातायात पुलिस की टीम ने शाजापुर में फोरलेन पर की यात्री वाहनों की चेकिंग, बनाए चालान
कलेक्टर और परिवहन आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने शाजापुर में फोरलेन पर यात्री बसों की चेकिंग की। इस दौरान बसों में इमरजेंसी खिड़की, फिटनेस और प्रेशर हार्न को लेकर जांच की गई। जिन वाहनों में कमी पाई गई। उनके चालान बनाए गए। कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला सूबेदार रवि वर्मा प्लीज शामिल रहे।