शाजापुर: दायरा में हाजी हजरत शाह रहमतुल्ला अलेह की दरगाह पर मुस्लिम समाज ने चढ़ाई चादर, अच्छी बारिश के लिए की दुआ
शाजापुर मोहल्ला दायरा स्थित हाजी हजरत शाह रहमतुल्ला अलेह की दरगाह पर मुस्लिम समाज जनों में चढ़ाई चादर, अच्छी बारिश और देश की खुशहाली के लिए दुआ की। शुक्रवार को शाम 4:30 बजे मुस्लिम समाज जनों द्वारा हाजी हजरत शाह रहमतुल्ला अलेह की दरगाह पर गुसल का आयोजन किया गया। इसके बाद दरगाह पर समाज जनो द्वारा चादर चढ़ाते हुए देश की खुशहाली और अच्छी बारिश के लिए दुआ की।