शाजापुर: जिला अस्पताल में पेंशनर्स के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 36 वृद्ध पेंशनर की जांच और उपचार हुआ।
पेंशनर्स एसोसिएशन शाजापुर की ओर से जिला चिकित्सालय में पेन्शेंर्स व उनके परिवार के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के लिए शिविर का आयोजन हुआ।शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डा.मनोहर जोशी ने किया।इस शिविर में पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चंद्रवंशी,डा.जेपी शर्मा,डा.मनोज पंचोली सहित अनेक डाक्टर्स एवं चिकित्सा टीम उपस्थित थी। शिविर के दौरान 36 पेंशनर्स की जांच की गई।