शाजापुर: आज रहेगा शाजापुर कृषि उपज मंडी में अमावस्या का अवकाश मंडी समिति ने किसानों से उपज ना लाने की अपील की
शाजापुर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को अमावस्या का अवकाश रहेगा। इस दिन मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी कर्मचारी अनिल जैन ने बताया शुक्रवार को अमावस्या होने से किसानों की कृषि उपज का विक्रय नहीं होगा। इस संबंध में मंडी समिति ने सभी किसानों से शुक्रवार को अपनी उपज विक्रय के लिए मंडी में नहीं लाने का अनुरोध किया ।