नावकोठी: हसनपुर बागर से गायब किशोर को गंगौर ओपी के बेला सिमरी से पुलिस ने बरामद किया, 183 के बयान के लिए कोर्ट भेजा
हसनपुर बागर से गायब किशोर को पुलिस ने खगड़िया जिला के गंगौर ओपी के तहत बेला सिमरी गांव से बरामद किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गायब किशोर अपने चचेरे भाई के ससुराल से बरामद हुआ है। वह दुर्गा मेला के दौरान घर से गायब हो गया था। पिता ने उसके अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कराया था।