तरबगंज: वजीरगंज के भगोहर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, 3 किशोरियों समेत चार घायल
वजीरगंज के भगोहर में जमीन विवाद को लेकर हुई जबरदस्त मारपीट में महिला अंजली पत्नी सियाराम मौर्य व उनकी पुत्रियां संगीता, खुशबू व मनीषा घायल हो गईं।सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी वजीरगंज में प्राथमिक उपचार कराया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करवा कर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।