नबीनगर: माली थाना क्षेत्र के कोल मंझौली गांव में एक दलित नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या
माली थाना क्षेत्र के कोल मझौली गांव में दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई. हत्या का अंजाम गांव के ही युवकों ने दी है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम 5 बजे बताया कि इस संदर्भ में मृतका के भाई के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसमें बताया कि सोमवार की शाम बहन की पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ. थोड़ी देर बाद मौत हो गयी.