शिकोहाबाद: पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा दीपक कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में समस्त शाखाओं का किया गया वार्षिक निरीक्षण
पुलिस महानिरीक्षक महोदय, आगरा परिक्षेत्र आगरा दीपक कुमार के फिरोजाबाद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम शुक्रवार शाम पांच बजे करीबन एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा महोदय को बुके भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा गार्ड़ ऑफ ऑनर की सलामी ली। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा आदर्श भोजनालय, स्टोर रुम, पुलिस म्यूजियम, पुलिसकर्मी बैरक आदि को चेक किया।