पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़
फतेहपुर जिले के हथगाम थाने में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद,पारिवारिक कलह,अवैध शराब बिक्री,रास्ते के विवाद और सामाजिक मामलों से जुड़ी लगभग तीन दर्जन शिकायतें सामने आईं।कई मामलों में कार्रवाई की धीमी प्रगति पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी भी जताई।
जनसुनवाई में भूमि विवाद,खेती-बाड़ी, पारिवारिक कलह,पति-पत्नी विवाद,रास्ते की समस्या तथा अन्य सामाजिक मामलों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।